देने 11 अगस्त 2019: मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित "गो हेरिटेज रन” की इस वर्ष की श्रृंखला का प्रथम चरण “ग्वालियर" सफलता पूर्वक सम्पन्न। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों को क्रियानवत करने में सदैव अग्रणी रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा "फन रन व एक्टिव हॉलिडे” की धारणा पर आधारित इस गैर प्रतियोगी दौड़ "गो हेरिटेज रन" के इस पहले चरण का लोगो ने भरपूर आनंद लिया। दो श्रेणियों (5 KM व 10 KM) में विभाजित इस रन में मध्यप्रदेश के साथ अन्य प्रदेशो से भी लोगो ने हिस्सा लिया। यह दौड़ सुबह 6:00 बजे होटल तानसेन रेसिडेन्सी (मध्य प्रदेश पर्यटन), ग्वालियर से शुरु हुई। इस आयोजन में एम. पी. टूरिजम बोर्ड के पदाधिकारीयों एवं टीम के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने "गो हेरिटेज रन” ग्वालियर के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि "इस रन में बड़ी संख्या में धावको का भाग लेना अत्यंत हर्ष का विषय है क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य लोगो को स्वस्थ व सेहतमंद रखने का संदेश देते हुए उनका प्रदेश की समृद्ध विरासत, प्रकृतिक सुन्दरता, समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, एतिहासिक धरोहरों आदि से परिचय कराना है।
ग्वालियर मे सफल आयोजन के बाद अब मध्य प्रदेश पर्यटन इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए भोपाल, ओरछा, मांडू, पचमढ़ी, खजुराहो व पेंच नेशनल पार्क में भी इसका आयोजन करने जा रहा है। भाग लेने वाले प्रतिभागियो ने कहा कि एतिहासिक धरोहरों व सांस्कृतिक विरासतों के बीच दौडते हुए प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी लेने का अत्यंत ही सुखद अवसर एवं अनुभव प्राप्त हुआ। मध्य प्रदेश पर्यटन पिछले कई दशको से पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं व सुविधायें प्रदान करता आ रहा है। मध्यप्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसे "भारत का हृदय" भी कहा जाता है। हाल ही में मध्यप्रदेश के बाघों की सर्वाधिक संख्या होने की वजह से "टाइगर स्टेट ऑफ द कंट्री” घोषित किया गया है। इस राज्य का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्राकृ तिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और यहाँ के लोग इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में टाइगर देखने से लेकर खजुराहो के मंदिर की मूर्तियों में वास्तविक भारत को खोजा जा सकता हैं। मध्यप्रदेश की स्थलाकृति राज्य की केंद्रीय स्थिति तथा साथ ही साथ समृद्ध प्राकृतिक विविधता इसे संपूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाते हैं। उच्च पर्वत श्रेणियों, नदियों और झीलों से युक्त हरे भरे जंगल प्रकृति के विभिन्न तत्वों के बीच एक सुंदर सामंजस्य प्रदान करते हैं। विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी और पौधे तथा यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मध्य प्रदेश के पर्यटन की विशेषता है। साथ ही साथ यहाँ का इतिहास, सांस्कृतिक और आदिवासी संस्कृति मध्य प्रदेश के पर्यटन का एक महत्वपूर्ण भाग है।